LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोंडा की विभिन्न तहसीलों मे खुलेआम बेचा जा रहा है तिलज ब्रांड की नकली तिलजम का तेल

जिला अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। एक तरफ जहां योगी सरकार शुद्ध एवम गुणवता  युक्त खाद्य पदार्थों को प्रयोग करने पर जोर दे रही है वही मिलावटी और मानक विहीन खाद्य पदार्थों के निर्माण विक्रय आदि करने वालो पर कड़ी कार्यवाही कर रही है वही गोंडा जनपद के सभी तहसीलों करनैलगंज, गोंडा तरबगंज, मनकापुर एवम पड़ोसी जिले बलरामपुर, बहराइच आदि में नकली तिल का तेल तिलजम नाम से खुलेआम बेचा जा रहा है।

बताते चलें कि तिल के नकली तेल के इस धंधे मे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आदमी गंभीर और संक्रामक रोगों का शिकार हो रहा है। इतना ही नहीं पूजा अर्चना में भी इसका गलत योगदान रहता है। उक्त प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी महोदया से की गई है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया गया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय छपरा जो किशोर एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड,ग्वालियर मध्य प्रदेश के निदेशक है,उनकी कंपनी तिलज नाम से तिल के तेल की पैकिंग और विक्रय सभी राज्यों में करती है और एक प्रतिष्ठित ब्रांड की कंपनी है,कंपनी का तिलज नाम से कॉपीराइट और ट्रेडमार्क शासकीय कार्यालय में पंजीकृत है,द्वारा एक शिकायती पत्र जिला अधिकारी महोदया को देकर सूचित किया गया है कि उनके रजिस्टर्ड ब्रांड के तिल ज की कॉपी करके तिलजम नाम से नकली तिल का तेल अवैध रूप से गोंडा में विक्रय किया जा रहा है,उक्त तिलज म तेल बिना मानक के है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है,अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि विजय पाल और सूरज मेहता द्वारा एक फर्जी फर्म स्टैंडर्ड फूड प्रोडक्ट्स के नाम से बना रखी है जिसका पता 1/18 दादा नगर कानपुर जो नकली तिलज म तेल की शीशी पर अंकित है,जबकि उक्त पते पर कोई फर्म मौके पर नही है,उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन कर गोंडा तथा आसपास जिलों में धड़ल्ले से नकली तिल का तेल तिलजम के नाम से बेचा जा रहा है।उक्त के संदर्भ में उक्त दोनों विजय पाल और सूरज मेहता के नाम कॉपी राइट का मुकदमा कॉमिश्नरेट कानपुर के थाना गोविंद नगर में अपराध संख्या 0369/24,धारा 319(2),318(4) ,62,63 पंजीकृत है और ये दोनो फरार चल रहे है,कानपुर पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है,संजय छपरा ने बताया कि नकली तिल तिलज म का विक्रय गोंडा नगर में रानी बाजार की फर्म रामदूत इंटरप्राइजेज,रोहित एजेंसी नमक वाला,राम बाबू ऑयल मिल द्वारा बड़े पैमाने पर करके जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,संजय छपरा द्वारा नकली एवम अखाद्य तेल की अवैध बिक्री पर जिला अधिकारी महोदया से तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जिस पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है फर्जी फर्म स्टैंडर्ड फूड प्रोडक्ट्स  द्वारा अपने बिल में  सोया तेल का  एचएसएन कोड कर डाल कर  बिलिंग की जा रही है जबकि जबकि बोतल पर तिल का तेल अंकित है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top