LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

धानेपुर थाने मे डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फरियादियों को पूर्णतया न्याय दिलाने हेतु थानेदार को दिए निर्देश 

नवल पांडेय (एडीटर)

गोण्डा। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर गोण्डा अन्तर्गत थाना धानेपुर में पहुंचकर वहां पर आये हुए फरियादियों की समस्यायें सुनी। 

बताते चलें कि जनसुनवाई के दौरान 09 फरियादी उपस्थित हुए जिनको डीएम ने एक एक कर सभी फरियादियों के समस्याओं को सुनकर संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिये हैं कि पुलिस के साथ जाकर शिकायत का समाधान दोनों पार्टियों को बुलाकर मौके पर किया जाय। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया है।

टीम बनाकर निस्तारित किये जायें भूमि सम्बन्धी मामले – जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी ने थाना धानेपुर पहुंकर समाधान दिवस के अवसर पर थाने में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना। डीएम ने थाने में शिकायतों को सुना और जरूरी अभिलेखों को भी चेक किया। निर्देश दिये कि यदि कहीं अवैध कब्जा हों तो उसे हटवाया जाए। लेखपालों को निर्देश दिये कि वे गांव का सर्वे कराकर अवैध कब्जा की मुनादी कराए, जहां जहां भी अवैध कब्जा है, और वह कब्जेदार स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामले चिन्हित कर टीम बना कर त्वरित निस्तारण किया जाये। विशेष मामले में एसडीएम व सीओ स्वयं मौके पर जाएं। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गोण्डा शिल्पा वर्मा,एसएचओ धानेपुर , राजस्व निरीक्षक तथा सभी संबंधित क्षेत्र के लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top