LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

एक माह के अंदर का गन्ना मूल्य बकाया भुगतान करें बजाज चीनी मिल : अशोक तिवारी 

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा । बजाज चीनी मिल एक माह के अन्दर गत वर्षों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करें। यदि किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान ना हुआ तो राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी चीनी मिल प्रबंधन की होगी। यह चेतावनी राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने एक बैठक के दौरान दिया।

श्री तिवारी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य समय पर न मिलने से उनको अनेको आर्थिक कठिनाइयां से जूझना पड़ता है। जो की उचित नहीं है। किसान देश की रीढ़ है अगर किसान ही दु:खी रहेगा तो देश कैसे खुशहाल रह सकता है। बिचौलियो एवं दलालों के चलते किसानों का अत्यधिक शोषण हो रहा है।प्रदेश के वर्तमान सरकार को चाहिए कि किसानों की इन समस्याओ को दूर करें। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के.के श्रीवास्तव, हनुमान वर्मा, राज दत्त तिवारी, शिवपूजन तिवारी, मनोज शुक्ला, मनोज यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top