LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक

सामुदायिक शौचालयों की हो नियमित साफ सफाई, अगर लटका मिला ताला तो होगी कार्यवाही : नेहा शर्मा

by : N.K Maurya (Chief Editor)

गोण्डा। सभी निर्मित सामुदायिक शौचालयों को चालू हालत में रखा जाए, उसमें और नियमित साफ सफाई हो, साथ ही ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को आरआरसी सेंटर पर भेजा जाए इसके लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। उक्त निर्देश जिला स्वच्छता समिति की बैठक में समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने सम्बधित अधिकारियों को दिये। 

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। इसमें कहीं बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई जाए साथ ही कूड़े को आरआरसी सेंटर भेजा जाए, जहां पर आरआरसी सेंटर सक्रिय नहीं है उसे सक्रिय किया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए लोगों को कूड़ा इधर-उधर ना फेंकने के प्रति जागरूक किया जाए। सामुदायिक शौचालय को पूरी तरह से चालू रखा जाए उसमें कोई भी टूट फूट हो तो उसे सही करा लिया जाए। किसी भी सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकता ना मिले अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष बल दिया जाए, ताकि बीमारियों से आम जनमानस को सुरक्षित रखा जा सके और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति अभियान चलाकर जागरूक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद के पांच सबसे अच्छे व्यक्तिगत शौचालय को मिलेगा सम्मान, जनपद के प्रत्येक विकासखण्डों से दो सामुदायिक शौचायलयों को किया जाएगा सम्मानित।पीएचसी, सीएचसी, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, इत्यादि तक शौचालय की सुलभता सुनिश्चित किया जाना, तथा आवश्यकता अनुसार सीएसआर फंड, एसबीएम फंड, विभागीय फंड का उपयोग कर इसका अनुपालन किया जाना, सैनिटेशन वर्कर को अपवाद स्वरूप विशेष परिस्थिति में सहयोग की व्यवस्था की जाना, तथा इसके लिए कैंप लगाकर उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं अंतर्गत लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था किया जाना। ग्राम पंचायतों/ विकासखण्डों में तैनात कर्मियों को ओडीएफ की निरंतरता बनाए रखने में आवश्यक सहयोग हेतु को सम्मानित किया जाना आदि के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करके ग्रामीणों को जागरूक किया जाए की कूड़े का प्रबंधन जैसे गीला और सूखा कूड़े का निस्तारण अलग, गांव की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ रखी जाए। बैठक का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बीडीओ, समस्त एडीओ पंचायत, डीपीएस अभिषेक कुमार, डीसी शलौनी सिंह स्वच्छ भारत मिशन, एडीएम, सहायक लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन सुदर्शन त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top