नवल पांडेय (News Nnc24)
गोंडा। जिले के टिकरी जंगल के मुहाने पर रह रहे वनटांगिया परिवारों से डीएम नेहा शर्मा मिली और अपने मताहतो को निर्देश दिया कि 27 अक्टूबर को वनटागियां परिवारों के साथ दिवाली मनाई जाएगी।
टिकरी जंगल के हरदवा गांव के राजस्व गांव रामगढ़ व महेशपुर में रह रहे वनटागियां परिवार से बुधवार को डीएम ने मिलकर गांव के परिवार को रहने, खाने, शौचालय व साफ-सफाई को देखा। और अपने मताहतो को इस गांव के परिवार को किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया। 27 अक्टूबर को वनटागिया़ परिवार के साथ दीपोत्सव मनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।इस अवसर पर नायब तहसीलदार रंजन वर्मा, खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा, प्रधान धनीराम ,सचिव एस के वर्मा, अमित पटेल कानून गो, जावेद लेखपाल, आर एन बिंद, वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रभात कुमार, वनदरोगा आज्ञाराम मौर्या, वनरक्षक योगेश मिश्रा, रामपाल, रामकुमार उपस्थित रहे।
