LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग व सिंचाई से जुड़े संबंधित विभागों की बैठक संपन्न

नहरों के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाये पानी : मण्डलायुक्त

नवल पांडेय (एडीटर)

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल गुरूवार को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में फसल बुवाई के दौरान नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाए जाने को लेकर सिंचाई विभाग एवं  सिंचाई से संबंधित अन्य विभागों की बैठक आहुत की गयी। यह बैठक जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर के सभागार में आयोजित की गई। 

बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद में चार विकास खंड पचपेड़वा , हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी हार्ड एरिया ब्लॉक हैं, इन क्षेत्रों में बोरिंग सफल न होने से फसलों की सिंचाई हेतु कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में पूरी क्षमता के साथ खेतों तक पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि नहरों के माध्यम से बड़े तालाबों को भरा जाए तथा सिंचाई के लिए इनका उपयोग किया जाए। उन्होंने बड़े जलाशयों जैसे चित्तौड़गढ़ बांध की भी सिल्ट सफाई की भी कार्ययोजना तैयार किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं अभियंता हाइड्रोलॉजी को हार्ड एरिया ब्लॉक में सर्वे किए जाने का निर्देश दिया जिससे कि उन स्थानों को चिन्हित किया जा सके जहां बोरिंग सफल हो। सिंचाई के लिए नए बैराज बनाए जाने के संबंध में भी कार्ययोजना तैयार किए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान बलरामपुर के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, मंडलीय अधिकारी सिंचाई विभाग , नलकूप विभाग , विद्युत विभाग, उपनिदेशक कृषि व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top