LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

जब धरने पर बैठी दबंगों के उत्पीड़न से त्रस्त दलित महिला, तब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आरोपी गण के विरुद्ध छेड़खानी व एससी,एसटी समेत लगीं गंभीर धारायें, अनशन खत्म

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के उत्पीड़न की शिकार एक अनुसूचित जाति की महिला की फरियाद जब किसी ने नहीं सुनी,तो उसे मजबूरन आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। 

बताते चलें कि धरने के बाद जागी परसपुर पुलिस ने आनन फानन में आरोपी दबंगों के विरुद्ध छेड़खानी व हरिजन एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया तथा एफआईआर की कापी धरना हटाने गये नगर कोतवाल के मोबाइल पर भेज दिया।जिसके बाद पीड़िता ने अनशन खत्म कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे दौलत सिंह पुरवा की रहने वाली पीड़ित दलित महिला हेमा भारती पत्नी विश्वनाथ कोरी उर्फ गद्दर ने पुलिस से की गई शिकायत में गाँव के ही इन्द्रपाल सिंह पुत्र करिगंन सिंह व मनोज सिंह पुत्र सरदार सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था कि,बीते 14 नवंबर की शाम लगभग 06 बजे जब वह शौच के लिये खेत की तरफ गई थी। रास्ते में गाँव के ही दबंगों इंद्रपाल व मनोज सिंह ने उसे पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की तथा उसे मारने पीटने के साथ उसका मंगलसूत्र छीन लिया और कहा कि वे उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसी के साथ दबंगों ने जाति सूचक माँ और बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दिया। इसी के साथ उन्हें कहा कि,तुम्हें फर्जी केस में फँसा देंगे कोरी मादर…. बड़ी नेता बन रही है। इस पर पीड़िता के हल्ला गुहार करने पर वहाँ पहुँचे गाँव के लोगों ने उसे छुड़ाया। पीड़िता के मुताबिक जब पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तो मजबूरन उसे बीते 19 नवंबर से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर टीनशेड के नीचे आमरण अनशन पर मजबूर होना पड़ा। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को होने पर, उनके निर्देश पर बुधवार को नगर कोतवाल मनोज पाठक ने पहुँचकर मुकदमा परसपुर थाने में पंजीकृत कराया व उसकी नेट कापी पीड़िता को सौंप दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला अनशन खत्म कर वापस अपने घर वापस लौट गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top