कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद
नवल पांडेय (News Nnc24)
गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धानेपुर पुलिस ने गो-तस्करी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि दिनांक 16/17 की रात्रि एसओजी व थाना धानेपुर की संयुक्त टीम चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त में रवाना होकर राधा स्वामी आश्रम के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक ट्रक यू0पी0 51 ए0टी0 6988 संदिग्ध दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे भगा दी । जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया । जिसमें ट्रक चालक द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर गाड़ी सड़क से नीचे उतार दी और पुलिस टीम पर भागते हुए फायरिंग कर दी । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर चालक शमशेर पुत्र इदरीश के पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व 28 गौवंशीय पशु ट्रक में लदे हुए बरामद किया गए । आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा वाछिंत अभियुक्त 01. अब्दुल कलाम, 02. अब्दुल गफ्फार को बाबागंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 आपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
