LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन मे यात्रियो के सामान चोरी करने वाले तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार 

चोरी का सामान बरामद 

एन.के मौर्य

गोण्डा। जीआरपी पुलिस ने गोण्डा रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच से तीन सातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए पकडे गये अपराधी ट्रेनो मे यात्रियो से मेल जोलकर नशीला पदार्थ खिलाकर सभी बेहोशी की हालत में सामान लेकर फरार हो जाते है। गिरफ्तार अभियुक्तो को सामान बरामदगी के आधार पर जेल भेजा है। 

गोण्डा रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच की पूर्वी छोर से बुधवार की रात्रि प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोण्डा पुलिस टीम के साथ रहमत अली उर्फ राजू,बलराम चौहान व सूर्य कुमार तिवारी को संदिग्ध अवस्था में लेकर पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो इन लोगो के पास से चोरी के मंगल सूत्र सोने का,एक जोडी कान टप्स सोने का,कान की बाली सोने का,दो जोडी बिछिया चांदी, एक जोडी पायल चांदी का,दो मोबाइल फोन,एक लेडीज घडी सहित बैग व चोरी किये गये तमाम कागजत बरामद होने पर जीआरपी पुलिस द्वारा कडाई से पुछ-ताछ करने पर हिरासत मे लिए गये तीनो अभियुक्तो ने बताया है की ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियो से मेल जोलकर उनके नशीली गोलिया तथा पाउडर खिलाकर उनके सामान लेकर फरार हो जाते है। इन चोरी के सामानो को तीनो लोग मिल बांटकर बाजार में बेच जो पैसे मिलते है उससे घर परिवार का खर्चा चलाते है। प्रभारी निरीक्षक थाना प्रभारी जीआरपी गोण्डा ने बताया है की  पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार के अगुवाई में एक अभियान चलाकर रेलवे-स्टेशनो पर अपराध करने वाले अपराधियो के धर पकड़ की जा रही है उसी क्रम में तीन सातिर जहर खुरानी से जुडे अपराधियो को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधियो के ऊपर पहले से रेलवे के विभिन्न थानो मे मुकादमा पंजीकृत है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top