LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 23 घायल, 5 सीरियस

दुर्गेश जायसवाल (News Nnc24)

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास बस और ट्रक की भिड़ंत से दोनों गाड़ियों मे आग लग गयी, दोनों गाड़ियाँ धूँ धूँ करके जलने लगी, अफरा तफरी का माहौल हो गया, 03 लोगों की  जलकर मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। जिसे देख कोहराम मच गया।

पूरे वारदात की बात करें तो देर रात सौनाली से दिल्ली जा रही बस UP22 AT 0245  की ट्रक संख्या UP21DT 5237 से जबरदस्त आमने सामने की टक्कर हो गयी जिससे बस विद्युत ट्रांसफार्मर से जा भिडी और बस ट्रक मे आग लग गयी जिससे बस मे सवार 3 यात्रियो की मौके पर मौत हो गयी ।जबकि कुल 23 यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड सभी मौके पर पहुंचकर बस सुरक्षित निकाल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर भेजा गया। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।घटना रात्रि 2 बजकर 15 मिनट की बतायी जा रही है पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचकर स्वयं राहत बचाव कार्य मे जुटे रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top