LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

गोंडा के शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामकर दिल्ली मे मचाया हलचल

क्या अब भी कराएंगे UPSC की तैयारी या बिछाएंगे सियासत की मोहरें

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के रहने वाले यूपीएससी (UPSC) के सेलेब्रिटी शिक्षक अवध ओझा ने दिल्ली के राजनीति मे कदम रखकर हल चल मचा दी है। अवध ओझा दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। 

बताते चलें कि अवध ओझा आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके द्वारा आप पार्टी में शामिल होने से मनीष सिसोदिया ने भारी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि शिक्षक अवध ओझा द्वारा पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और शिक्षा प्रणाली में मजबूती आएगी। वहीं आप पार्टी के अध्यक्ष केजरी वाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है। कि अवध ओझा ने लाखों करोड़ों युवाओं और बच्चों को न केवल शिक्षा दे  रहे हैं बल्कि उन्हें   रोजगार के लिए भी तैयार किया है। इन्होंने युवाओं को अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा दी है। इनके आने से देश की शिक्षा मजबूत होगी। केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का बहुत महत्त्व है। इनके योगदान से राष्ट्र निर्माण भी मजबूत होगा। गोंडा से दिल्ली तक हाल चल मचाने वाले शिक्षक अवध ओझा को लेकर  तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं की पार्टी में जीत हासिल करने के बाद अवध ओझा को कहीं शिक्षा मंत्री बनाने की कवायद तो नही हो रही। खैर ये सियासत है। सियासत के शतरंज में कौन बाजी मारता है ये तो वक्त ही बताएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top