LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

सिपाही पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर की न्याय की गुहार

News Nnc24

गोण्डा जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के रानी पुरवा जानकी नगर निवासिनी एक महिला ने पुलिस लाइन मे तैनात सिपाही पति के मानसिक व शारीरिक शोषण से तंग आकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार की है। 

बताते चलें कि क्षेत्र कि रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र मे दर्शाया है कि विगत कुछ सालों पहले सिपाही रंजीत कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शरीरिक शोषण किया। जिसे लेकर पीड़िता ने महिला थाने मे सिपाही के विरुद्ध संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करवाया था। जिसकी विवेचना के दौरान रजिस्टर्ड शादी होने के बाद मुक़दमे मे फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। महिला का आरोप है कि जबरन रजिस्टर्ड शादी दिखाकर मुक़दमे मे फाइनल रिपोर्ट लगाया गया है। महिला ने दिए गए शिकायती पत्र मद ये भी दर्शाया है कि फैमिली कोर्ट मे घरेलू हिंसा व गुजारा भत्ता का मामला आज भी विचाराधीन है। जिससे बचने के लिए पति रंजीत जबरन बात करते हैं व सुलह लगाने का दबाव बनाते हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति ने जलसाजी के तहत मुक़दमे से बचने के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके बाद अब रिश्ते को तोड़ दिया है, आपसी संबंधों मे विच्छेद पैदा हो चुका है। पीड़ित महिला का कहना है कि अब मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि दिनांक 24अप्रैल को रंजीत रात्रि 9 बजे के करीब मेरे घर पर आकर जबरन घर मे घुस गया और न केवल जबरन संबंध बनाया बल्कि बेटी को बेच देने व उसे जान से मार देने  की धमकी दी है। साथ ही कहा है कि मुकदमा उठाकर कहीं चली जाओ वरना इतना प्रताड़ित कर देंगे कि तुम खुद ही आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो जाओगी। पीड़ित महिला ने पूरे मामले को लिखित रूप से एसपी को अवगत कराया है। एसपी विनीत जायसवाल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। महिला का कहना है कि रंजीत द्वारा मुझे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया गया है, न तो मेरा अब ताक मेडिकल कराया गया है और न ही रंजीत पर प्रभावी कार्यवाही हुईं है। अब देखना तो यह है कि एसपी विनीत जायसवाल महिला को कहां तक न्याय दिला पाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top