LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई शिकायत, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

इन संस्थानों को चलाने को अपर निदेशक स्वास्थ्य करेंगे जांच

जयप्रकाश ओझा

गोंडा देवीपाटन मंडल में संचालित कई पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने स्वास्थ्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब अधिवक्ता केएन मिश्र ने मंडलायुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपा जिसमें बिना योग्य विशेषज्ञों की नियुक्ति के पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाए जाने का आरोप लगाया गया।

शिकायत में कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेडियोलॉजिस्ट की जगह टेक्नीशियन द्वारा जांच कराए जाने का कि मांग करते हुए इसे कानूनी और नैतिक दोनों ही दृष्टि से गंभीर बताया गया है। साथ ही, पैथोलॉजी सेंटरों पर एमडी पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बिना ही संचालन  किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इसमे स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत होने अंदेशा जताया गया है। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, देवीपाटन मंडल को निर्देश दिया है कि वे पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट 30 दिसंबर तक प्रस्तुत करें। जांच में यह स्पष्ट करने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक सेंटर का रजिस्ट्रेशन, उसके संचालकों और वहां नियुक्त विशेषज्ञों का विवरण जांचा जाए। मंडलायुक्त ने एक विशेष प्रारूप में जानकारी मांगी है, जिसमें प्रत्येक पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर का स्थान, रजिस्ट्रेशन नंबर, संचालक का नाम और वहां कार्यरत एमडी पैथोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट के नाम व संपर्क विवरण शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top