LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

मसकनवा चौराहे से जलपान की दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने 80 हजार नगदी सहित उड़ाए तमाम समान

मुख्य चौराहे पर घटी घटना से पुलिस गस्त पर उठ रहे है सवाल 

मसकनवां चौकी क्षेत्र मे चोरी लूट जैसी घटनाओ का पर्दाफाश करने मे नाकाम हैं चौकी इंचार्ज 

एन.के मौर्य

 गोण्डा: मसकनवां पुलिस चौकी क्षेत्र के चांदनी-चौक मुख्य चौराहे पर स्थित जलपान की दुकान का ताला तोड़कर चोरो नगदी सहित तमाम सामान उडाये, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी रही है।

बताते चलें कि चौकी क्षेत्र मे चोरीयों की बाढ सी आ गयी है।मुख्य चौराहे पर घटी घटना से पुलिस गस्त पर सवाल खडे हो रहे है। बताते चले कि छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां पुलिस चौकी के चांदनी चौक बाजार के मुख्य चौराहे पर स्थित जलपान की दुकान का बीती रात चोरो ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे 80 हजार रूपए, दो सिलेंडर, मिठाई सहित अन्य सामान उठा ले गये। दुकान मालिक दुर्गेश कुमार वर्मा सुबह लगभग 6 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान मे रखे गुलक मे नगदी 80 हजार, सिलेंडर व मिठाई सहित अन्य सामान गायब थे। तत्काल छपिया पुलिस सहित चौकी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे छपिया प्रभारी निरीक्षक जांच पड़ताल की है। पीडित दुर्गेश वर्मा ने बताया है कि वह दुकान से दो किलोमीटर दूर सैजलपुर का रहने वाला है।रोज की तरह बुधवार को रात्र 10 बजे दुकान बन्द कर घर चला गया था बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा था नगदी सहित दुकान से अन्य सामान गायब थे। चोरी के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मुख्य चौराहे पर हुई चोरी को लेकर पुलिस गस्त पर सवाल खडे हो रहे है। 

मसकनवां चौकी क्षेत्र मे चोरियो की भरमार सी आ गयी है कई चोरियो के मुकदमे दर्ज हुए है तो कुछ के नही दर्ज हुए है। चर्चा है कि दर्ज मुकदमो मे एक भी चोरी का पर्दाफाश करने मे मसकनवां चौकी पुलिस अब तक नाकाम रही है। लोगो की माने तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेज नरायन गुप्ता की चौकी पर तैनाती के एक वर्ष से ऊपर हो गये इस बीच चोरी लूट जैसी तमाम घटनाये घटी है। लेकिन पर्दाफाश करने मे वो नाकाम साबित हुए। चौकी के बगल से गायब बाइक का पता नही चला, पिपरही के मनीपुर मे दम्पति के साथ लूट की घटना का आज तक पर्दाफाश नही हो पाया है। मसकनवा कस्बे के बद्री गुप्ता के यहा हुई चोरी का भी कुछ पता नही लगा पायी पुलिस, अनिल कुमार शुक्ला मसकनवां गांव भाजपा बूथ अध्यक्ष के यहा चोरी के मामले मे चौकी पुलिस के हाथ खाली है। इन सबके मुकदमे भी दर्ज है। लोगो की माने तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेज नरायन गुप्ता अपनी पहुंच के चलते चोरी की ताबड़तोड़ वारदात होने के बाद भी टस से मस नही हो रहे है।थाना प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया है की चोरी की तहरीर मिली है विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।  by: N.K Maurya

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top