LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

धानेपुर पुलिस ने जालसाजी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धानेपुर पुलिस ने जालसाजी करने वाले 02 अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर सुसंगित धाराओं में न्यायालय रवाना किया है।

बताते चलें कि वादी रामनरायन पुत्र स्व0 जगप्रसाद निवासी अलफनगर, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी मो० रफीक व उसकी पत्नी जैन्नतुननिशा ने दिनांक 13 अप्रैल 2021 को ₹6,00,000 (छह लाख)  में एक प्लाट बेचने का बैनामा किया, किंतु भूमि पहले ही अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। जब प्रार्थी भूमि पर कब्जा करने गया, तो विपक्षीगण ने रोका और धमकी दी। विपक्षीगण ने जानबूझकर षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए धनराशि हड़प ली गयी है। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 21 जून 2025 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 02 आरोपी अभियुक्तों मो0 रफीक पुत्र स्व0 सईद व जन्नतुननिशा पत्नी मो0 रफीक नि0 रूद्रगढ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top