LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने बैठक कर बनाई रणनीति 

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। पिछड़ा वर्ग विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने कहा कि पदाधिकारीगण एवं जिला शहर अध्यक्षगणों, पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जिला शहर अध्यक्षगणों को सूचित किया जाता है कि विभाग द्वारा देश की कुल आबादी की 90% शोषित वंचित आबादी यानी पिछड़े दलित आदिवासी एवं अल्पसंख्यक वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात देश के सभी संसाधनों-संस्थाओं में हिस्सेदारी दिलाने की कांग्रेस पार्टी की मुहिम जातिगत जनगणना, आर्थिक सर्वे और संस्थागत सर्वे मुद्दे को प्रदेशवासियों तक जागरूकता बढ़ाने के लिए “जय बापू, जय भीम,जय मंडल, जय संविधान कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

Arjun Verma

इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रदेश जनपद में जिला शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में विभाग के सभी पदाधिकारीगण 16 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक  प्रतिदिन जनमानस को संविधान में मिले अपने अधिकारों के प्रति जागरुकता एवं संविधान को बचाने के अपने कर्तव्य के बारे में जागरूक करेंगे। कहा कि मनुस्मृति शासन और संविधान शासन में बहुजन समाज के हक़ अधिकार में अंतर पर चर्चा, भागीदारी न्याय : जातिगत जनगणना,आर्थिक सर्वे और संस्थागत सर्वे की जरूरत पर चर्चा व आरएसएस बीजेपी का इनके जन्म से मनुस्मृति से प्रेम और संविधान से परहेज पर चर्चा की जाएगी। हजारों सालों से संवैधानिक मूल्यों के लिए त्याग करने वाले  संतों,गुरुओं और महापुरुषों जैसे महात्मा बुद्ध, संत रविदास, महात्मा कबीर, गुरुनानक, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, शाहूज़ी महाराज, महात्मा गाँधी, डॉ अम्बेडकर, जवाहरलाल नेहरू, बी.पी. मंडल आदि का देश में सामाजिक आर्थिक समानता के आंदोलन में योगदान पर चर्चा करेंगे। जय बापू, जय भीम, जय मंडल, जय संविधान कार्यक्रम की प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top