LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जनप्रतिनिधियों के साथ सिंचाई विभाग एवं स्थानीय पर्यटन विकास के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा बैठक

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ सिंचाई विभाग एवं स्थानीय पर्यटन विकास से संबंधित कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में माननीय सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, विधायक गोण्डा सदर प्रतीक भूषण सिंह व विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सांसद गोण्डा/केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेश सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग द्वारा जनपद कराये गये खण्डवार नहरों की सिल्ड सफाई, कल्वर्ट, तथा पुलिया निर्माण एवं स्थानीय पर्यटन विकास विभाग द्वारा जनपद के मन्दिरों व अन्य स्थानों पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक के दौरान सर्वप्रथम आये हुए सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद गोण्डा में वित्तीय वर्ष- 2024-25 में रबी फसली 1432 पूर्व कराये गये सिल्ट सफाई कार्यों के साथ-साथ नहर संचालन की स्थिति व जिले की नहरों एवं ड्रेनों पर कराये जा रहे पुल / पुलियों के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में विधायक गोण्डा सदर द्वारा नहर में सिल्ट आने से रोक-थाम हेतु जानकारी की गयी, जिस पर संबंधित विभाग के अधिशासी अभियन्तागणों द्वारा उनसे तकनीकी बिन्दुओं पर जानकारी साक्षा की गयी। अधिशासी अभियन्ता (नोडल) द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 776.00 किमी0 नहरों पर सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है। बैठक में विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का ड्रोन प्रस्तुतिकरण भी किया गया। जिसकी बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यों की सरहाना की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में इसी प्रकार के गुणवत्तापरक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान चरसरी तटबन्ध पर रोड बनाये जाने के विषय में सांसद कैसरगंज द्वारा प्रस्ताव रखा गया। जिस पर क्रियान्वयन किये जाने का आश्वासन सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता द्वारा दिया गया है। जिले की नहरों तथा ड्रेनों पर चल रहे पुलिया निर्माण पुनरोद्धार कार्यों की समीक्षा की गयी व समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान स्थानीय पर्यटन विकास विभाग द्वारा जनपद में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, एक्सईएएन बाढ़खण्ड जय सिंह, एक्सईएएन सिंचाई दुर्गेश गर्ग, सहायक पर्यटन अधिकारी वन्दना पाण्डेय, सहित संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण एवं एक्सईएएन नलकूप सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top