LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

मसकनवां के वैष्णवी इन्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान से चोरो ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर नगदी सहित महत्वपूर्ण सामान उड़ाए

कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित प्रतिष्ठान मे चोरी की घटना से व्यापारियो में पुलिस की ढील- ढाल रवैए से आक्रोश 

एन.के. मौर्य 

गोण्डा। जिले के मसकनवा कस्बे में स्थित वैष्णवी इन्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान में बीती रात चोरों ने पीछे के रास्ते रोशनदान तोड़कर दुकान में प्रवेश कर महत्वपूर्ण सामान उडाये,पुलिस गस्त की खुली पोल इसके पहले भी चोर कई घरो को एक -एक कर बना चुके है निशाना लेकिन हर बार चोरी में पुलिस के हाथ चोरो तक पहुंचने में नाकाम ही साबित हुए है। 

छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवां कस्बे अन्तर्गत गौराचौकी- मसकनवां मार्ग पर स्थित वैष्णवी इन्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान पर शनिवार सुबह दुकान में किसी सामान को लेने आये व्यक्ति ने व्यक्ति प्रतिष्ठान का शटर खोल कर अन्दर प्रवेश किया तो देखा प्रतिष्ठान के अन्दर के तीन दरवाजे टूटे हुए थे दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था।तत्काल उसने प्रतिष्ठान के मालिक बद्री गुप्ता  को दी सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंच देखा तो दुकान के पीछे लगे रोशन दान को तोड़कर उसके रास्ते घुसो चोरो ने दुकान के अन्दर लगे तीन दरवाजे तोड़कर मुख्य स्थान पर पहुंचकर दुकान में रखे टिललू पम्प मोटर,चेक वाल,सिंक व नगदी सहित तमाम समान गायब थे। तत्काल डायल 112 को सूचना दी मौके पर डायल 112 व मसकनवां चौकी पर तैनात दिवान पहुंच प्रतिष्ठान की जांच कर रहे थे। इस बीच चौकी प्रभारी मसकनवां तेज नारायण गुप्ता ने भी पहुंचकर बारीकी से जिस रास्ते से चोर प्रवेश किये थे देख जांच पड़ताल की है। प्रतिष्ठान के मालिक बद्री प्रसाद गुप्ता ने थाना प्रभारी छपिया उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय को लिखित तहरीर अज्ञात चोरो के विरुद्ध देते घटना 25/26 अक्टूबर 024 की मध्य राति की बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया है की अज्ञात चोरो के विरुद्ध तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 मसकनवां कस्बे मे बढ रही चोरी की घटनाओ से व्यापारियो के अन्दर पुलिस की ढील ढाल रवैये से आक्रोश है। इसके पहले भी कई चोरिया हुए है एक आध का रिपोर्ट दर्ज तो हो गया लेकिन किसी चोरी का पर्दाफाश अब तक नही हो पाया है। कस्बे मे नशेडियो जुवारियो की भरमार है। खुले आम नशे का व्यापार बिना रोक टोक जारी है जो चोरी की घटनाओ को बढावा दे रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top