LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

विश्व वेटलैंड्स दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘अरगा ब्रांड’ की ऑनलाइन लॉन्चिंग

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा जिले के पार्वती अर्गा पक्षी विहार में रविवार को विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे। 

संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण’ होगा, जिसमें पर्यावरण विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ  इस अवसर पर ‘अरगा ब्रांड’ के उत्पादों की ऑनलाइन लॉन्चिंग भी करेंगे। यह ब्रांड स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रमोट करेगा, और इन्हें अमेज़न इंडिया के ‘अमेज़न सहेली’ प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सकेगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। संगोष्ठी के दौरान वनटांगिया समुदाय पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तक वनटांगिया समुदाय के उत्थान, उनके जीवनशैली में आए बदलाव और सरकार की योजनाओं के माध्यम से उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रदर्शित करेगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, भारत सरकार भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार कीर्ति वर्धन सिंह,  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन, एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार, राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के पी मलिक अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम विवरण: दो फरवरी सुबह साढे दस बजे पार्वती अर्गा पक्षी विहार, वजीरगंज होगा। यह आयोजन आर्द्रभूमियों के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और वनटांगिया समुदाय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top