LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

एक साथ चार वाहनों की भिडंत से मचा हड़कंप, घर में घुसा डंपर, चालक की मौत

पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर में फंसे चालक को निकाला बाहर

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आर्यनगर कस्बे के चौराहे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक को बचाने में एक डंपर सड़क किनारे रखी पान की गुमटी को ठोकर मारते हुए एक मकान में जा घुसा। वहीं पीछे से आ रही एक कार व गैस सिलेंडर से भरा ट्रक भी बाद में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गये। एक साथ चार वाहनों की भिड़ंत से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन जेसीबी मंगाकर घर में घुसे डंपर के चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे म‌ृत घोषित कर दिया।

 इस हादसे के बाद चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। गोंडा बहराइच मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों को सड़क से हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में चौकी प्रभारी आर्यनगर अविनाश कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर आर्यनगर चौराहे पर शनिवार की सुबह ट्रक, डंपर, कार व गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत के बाद गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी एक पान की गुमटी को ठोकर मारते हुए एक मकान में जा घुसा। हादसे के बाद चालक डंपर में ही फंसा रह गया। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान खरगूपुर के फतेहगढ गांव निवासी डंपर चालक रियाज अली के रूप में हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top