LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

इटियाथोक क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा,  हत्याभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्रांतर्गत दिनांक 09 मार्च 2025 की रात्रि में थाना इटियाथोक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम बरेली विश्रामपुर में महिला का शव खेत में पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। जिसे लेकर एसपी विनीत जायसवाल ने हत्यारे को शीघ्र पकड़ने के इटियाथोक पुलिस को सख्त रूप से निर्देशित किया था। जिसे पुलिस ने मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। 

 पूरे प्रकरण की बात करें तो सकीना उर्फ़ हसीना पत्नी मो0 नसीम निवासी शिवदयालपुर श्रीदत्तनगर जनपद बलरामपुर, जो अपने मायके बरेली विश्रामपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा में रहती थी, दिनांक 09 मार्च को उसका शव लक्ष्मणपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। जिसे लेकर  मृतका के परिजनों ने थाने पर इसकी सूचना दी थी। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम को घटना स्थल पर बुलाया जाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतका के पिता मोहर्रम अली की लिखित तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस एसओजी सर्विलांस सहित पुलिस टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक को घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। 

इसी क्रम में आज दिनांक 12 मार्च 2025 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर 48 घंटों के भीतर ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये हत्याभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र गंगाराम यादव निवासी ग्राम कुसमौरा उदयपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को बग्गी रोड के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया हैं। आलाकत्ल चाकू बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका मृतका से पिछले 03 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनांक 07 मार्च 2025 को अभियुक्त का गौना हो जाने के कारण मृतका से सम्बन्ध नही रखना चाहता था।  मृतका द्वारा पिछले 03 वर्षो से चल रहे प्रेम प्रसंग का हवाला देकर मिलने के लिए दबाव बना रही थी । जिसके कारण अभियुक्त द्वारा लक्ष्मणपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में मृतका को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु मृतका बात मानने को तैयार नही थी । जिससे परेशान व क्षुब्ध होकर उसने मृतका को गन्ने के खेत में चाकू से गला रेत कर के हत्या कर दी और उसके बाद वह फरार हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top