LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बिना परमिशन के रेलवे ठेकेदारो ने मिट्टी खनन कर रेलवे भूमि को बना दिया था टापू

ग्राम पंचायत की भूमि पर भी कर रहे थे जबरन बाउंड्री वाल का निर्माण

राजस्व टीम सोमवार को भवाजितपुर की गाटा संख्या 81 व 82 की करेगी पैमाइश 

 गोण्डा : रेलवे द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर जबरन कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाये जाने के मामले मे प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर जांच कर तहसीलदार के नेतृत्व मे राजस्व टीम गठित कर ग्राम पंचायत की जमीन की पैमाइश करा कब्जा मुक्त कराने के निर्देश देते हुए। मसकनवा पुलिस चौकी पुलिस को भूमि की सुरक्षा हेतु तत्परता बनाये रखने के आदेश दिये है। 

बताते चले की विकास खंड छपिया के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भवाजितपुर का गाटा संख्या 81 बंजर व गाटा संख्या 82 पुरानी परती की श्रेणी मे आता है जिसकी स्थिति खतौनी व नक्शे भी अंकित है। यह दोनो गाटा संख्या मसकनवां-बभनान रोड पर सड़क के दक्षिण सड़क सीमा से सटा हुआ है। मसकनवां रेलवे-स्टेशन के उत्तर पूर्वी छोर हरजिन कालोनी से लेकर पश्चिम भवाजितपुर ग्राम पंचायत की सीमा हिन्दुस्तान मेडिकल स्टोर के पीछे तक इन गाटा संख्या के बाद खालेगाव ग्राम पंचायत की सीमा शुरू होती है।जिसमे रेलवे स्टेशन मसकनवा स्थित है।लेकिन रेलवे विभाग द्वारा दोनो गाटा संख्या को अपना बताते हुए मसकनवां -बभनान मार्ग पर सड़क सीमा समाप्त होने के बाद जबरन बाउंड्रीवाल उठाने के प्रयास करते हुए काफी दिनो से ग्राम पंचायत भवाजितपुर मे निवास करे रहे लोगो के द्वारा बनाए गए रसोई घर, पानी पीने के लिए लगाये गये हैण्डपम्प को रेलवे पुलिस बल के साथ पहुंच पूर्वोत्तर रेलवे मनकापुर के आईओडब्लू रणधीर मौर्या ने जबरन जेसीबी चलवाकर बने घरे के नुकसान की बिना परवाह किये घरो के नीव से सटे बाउंड्रीवाल निर्माण की पांच फिट नीव खना बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य शुरू करा दिये।

ग्राम पंचायत की भूमि पर जबरन कब्जा को लेकर ग्राम पंचायत भवाजितपुर ग्राम प्रधान बाबू लाल वर्मा ने इसकी शिकायत एसडीएम अभिनाश त्रिपाठी से की तो राजस्व निरीक्षक के साथ ग्राम पंचायत लेखपाल स्नेहलता व लेखपाल रानीजोत मौके पर पहुंच रेलवे के आईओ डब्लू रणधीर मौर्या को स्पष्ट आदेश देते हुए राजस्व निरीक्षक ने बताया की गाटा संख्या 81 व 82 भवाजितपुर ग्राम पंचायत की भूमि है इसपे अनाधिकृत से निर्माण कार्य न कराया जाए।इसके पहले जिले के जिलाधिकारी या एसडीएम से भूमि सीमांकन का आदेश प्राप्त कर ले जिससे राजस्व टीम के गठन के बाद सीमांकन होने की स्थित मे बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य कराये लेकिन रेलवे विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक के आदेश को दर किनार कर आरसीसी पीलर सहित तमाम मटेरियल बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु गिरा निर्माण की तैयारी मे जुटा हुआ है। 

एसडीएम की तनी निगाहें, मसकनवा पुलिस चौकी को जमीन की सुरक्षा हेतु दिया निर्देश

रेलवे विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक के बात को दरकिनार करने पर पुनः एक बार भवाजितपुर के प्रधान द्वारा एसडीएम मनकापुर से रेलवे द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की तो बुधवार को एसडीएम मनकापुर अभिनाश त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण कर तहसीलदार मनकापुर के नेतृत्व मे टीम गठित कर 26 मई 025 को भवाजितपुर ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 81 बंजर व गाटा संख्या 82 पुरानी परती भूमि का सीमांकन कर ग्राम पंचायत मे समावेशित कराने के निर्देश के साथ मसकनवा पुलिस चौकी पुलिस को ग्राम पंचायत भूमि की सुरक्षा हेतु तत्परता बनाने के आदेश दिये है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top