LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

विश्व जल दिवस पर नयी तकनीक से फसलो का उत्पादन कर जल संचयन करने वाली पांच महिलाए हुई सम्मानित 

विश्व जल दिवस पर 250 किसानो ने फसलो की नयी तकनीक से उत्पादन कर जल संचयन की ली सपथ

नवल पांडेय (एडीटर)

गोण्डा: विश्व जल दिवस पर आयोजित गोष्ठी पर गिरते हुए जल स्तर से निपटने के लिए जल संचयन के नवीन रणनीतियों के माध्यम से जल संरक्षण और प्रबंधन पर बल देने की जरूरत है जिसमे किसानो की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

विश्व जल दिवस पर पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था द्वारा मसकनवां कस्बे में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विदेश राज्य एवं वन पर्यावरण मंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने कहा की आज गिरते हुए जल स्तर को लेकर एक संकट पैदा हो गया है अगर ऐसे ही जलस्तर गिरता रहा तो वह दिन दूर नही है एक दिन ऐसा आयेगा की मानव  जीवन ही मुश्किल हो जायेगा।जल जीवन अजीविका और सतत विकास का आधार है।ऐसे मे इसका संचयन होना आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बभनान गन्ना मिल के प्रबंधक कुमार सिंह ने जल संचयन पर किसानो की महती भूमिका पर बोलते हुए कहा की ग्रामीण समुदाओ को जल संरक्षण कृषि लचीलापन मे सुधार और स्थायी अजीविका को सुरक्षित करने के आवश्यक ज्ञान,संसाधन और प्रौद्योगिक के साथ सशक्त बनाते है ऐसे मे कम पानी वाली फसलो व फसलो का सही समय पर एक रणनीति के तहत बुवाई कर जल संचयन करना आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विकास खण्ड छपिया प्रधान संघ अध्यक्ष भूपेंश मिश्रा ने कहा जल ही जीवन है जीवन मे पर्यावरण की भूमिका आवश्यक है पर्यावरण संतुलित बनाये रखने के लिए पेड पौधो का होना आवश्यक है।पेड पौधे का जीवन भी जल बिना संभव नही है ।ऐसे मे जल की बराबदी को रोकने की जरूरत है है जल अगर संरक्षित है तो पेड पौधे संरक्षित है पेड पौधे संरक्षित है तभी मानव जीवन संभव है।

 सहायक विकास अधिकारी कृषि छपिया गौरव श्रीवास्तव ने कहा फसलो की सिंचाई के लिए ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी विधिया जल की बचत मे मदद करती है क्योकि ये पानी को सीधे पौधो की जडो तक पहुंचाती है। जिससे पानी का अपव्यय कम होता है।इन विधियो से जल बूदबूद कर पौधो की जडो तक पहुंचती है जिससे पानी का वाष्पीकरण कम होता है और पानी का उपयोग अधिक कुशलता से होता है जिसे जल का संचयन होता है। पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था के ब्लॉक समन्वयक प्रशान्त शुक्ला ने कहा संस्था दो दशक से अधिक समय से जल जीवन मिशन पर काम कर रही। संस्था का उद्देश्य है गिरते हुए जल स्तर से उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय समस्या पर रोक लगाकर मानव जीवन को बचाना है यह तभी संभव हो सकता है जब जल को संरक्षित किया जाय ऐसे मे संस्था ग्रामीण स्तर से लेकर देश स्तर पर कार्य कर रही है संस्था किसानो व महिलाओ को जागरूक कर जल संचयन को बढावा देते हुए समय समय पर इनको सम्मानित भी कर रही है। पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था की सोनी, अनामिका,अंशिका,मीरा, शीला, प्रियंका ,ज्योति संस्था से जुड़कर जल जीवन मिशन के तहत लोगो को जागरूक कर जल संचयन का संदेश दे रही है।इस अवसर पर जनार्दन शुक्ला, राम जी श्रीवास्तव, राधेश्याम चतुर्वेदी, दयाशंकर पाण्डेय,वेद प्रकाश शुक्ला,सचिता नन्द पांडेय,मगरू वर्मा सहित सैकडो किसान महिलाये उपस्थित रही है। 

विश्व जल दिवस पर पांच महिलाये कृषि कार्य मे सराहनीय योगदान के लिए हुई सम्मानित 

कृषि क्षेत्र में बढचढकर भूमिका निभा रही गुरजिंदर कौर बखरौली, नैना देवी बीरापुर , सुमन देवी शीतलगंज, इंद्रावती देवी शीतलगंज, सोनमती देवी हथनी खास को संस्था ने अंग वस्त्र एवं संस्था द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है।विश्व जल दिवस पर 250 किसान महिलाओ ने जल संचयन की शपथ ली, पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 250 किसान महिलाओ ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक कर जल संचयन कराने की शपथ लेते हुए जल से उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय व मानव जीवन को हर संभव बचाने की कोशिश करने का संकल्प लिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top