नवल पाण्डेय
पूर्वी दिल्ली : पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में रविवार को विश्वास नगर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विश्वास नगर मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा आयोजित की गई। सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। कस्बे में भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे।

यात्रा विश्वास नगर साठ फूटा रोड़ गली नंबर 17 से शुरू हुई और एचडीएफसी बैंक गली नंबर 1 पर समाप्त हुई. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक गाबा,पूर्व महापौर अंजू कमलकांत, हरीश आनंद, देवेंद्र सोबती,पुनीत सपरा, पंडित अंकित पाठक, राज कुमार धीगान, सुरेंद्र सिंह मक्कड़, शेखर राजपूत, कुणाल राजपूत लंबू, विभोर कौशिक, राजेश अनेजा, पिंकी, अमित जैन, देवेंद्र पंडित, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अर्जुन चौटाला, डॉ विकास आनंद, रुचि गर्ग समेत कई गणमान्य नागरिकों ने भी यात्रा में भाग लिया।
