आजाद पंक्षी की तरह अब भी घूम रहा है धारदार हथियार से युवक को मरणासन करने वाला दबंग
News Nnc 24
यूपी के गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र मे सीएम योगी का निर्देश नही बल्कि दबंगों का सिक्का चलता है। और यहाँ के थानेदार चैन की बंशी बजा रहे हैं. जिन्हे शायद योगी के गांज़ गिरने का भी डर नही है।

दबंगो के दबंगई की बात करें तो दिनांक 21 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम पतिजीया खुर्द मे रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब यहाँ के निवासी राम कुमार द्वारा दलित शिवम् को लाठी डंडे व धारदार हथियार से इस कदर मारा पीटा गया कि वो खून से लथ पथ होकर वो जमीन पर गिर गया। आरोप कि पीड़ित परिजनों ने थाने कि पुलिस को फोन भी किया मगर मौके पर पुलिस नही पहुंची। खून से लथ पथ शिवम् को जिसने भी देखा कलेजा मुंह को आ गया, भयावह दृश्य देख घर मे कोहराम मच गया। आनन फ़ानन मे घायल शिवम् को छपिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने शीघ्र मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा, शिवम् को फैज़ाबाद ले जाया गया जहाँ उसका इलाज करके काफी मशक् के बाद बचा लिया गया।

मामले को लेकर शिवम की माँ सुनीता पत्नी राधेश्याम ने थाने पर तहरीर दी, चर्चा है कि काफी मशक्कतों के बाद एफआईआर दर्ज कर कोरम पूर्ती की गई। मामले को लेकर पीड़ित शिवम की बहन रामा देवी का कहना है कि दिनांक 21 सितम्बर 2025 को रात्रि मे घर के सामने रहने वाले राम कुमार वर्मा पुत्र राम करन वर्मा दारू के नशे होकर मेरे भाई शिवम को गाली देने लगा, विरोध करने पर पूरे परिवार को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दिया, जब भाई ने सख्त लहजे मे गाली का विरोध किया तो धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया, रामा का आरोप है कि जब भाई खून से लथ पथ होकर जमीन पर गिर गया तो पुलिस को फोन किया गया मगर छपिया पुलिस मौके पर न पहुंची, उसने बताया कि थाने पर तहरीर दिए आज 13 दिन हो गये मगर कोई प्रभावी कार्यवाही नही की गई, यहाँ खाकी का खौफ़ नही बल्कि दबंगों की दबंगई चलती है जिसका प्रमाण ये वारदात है, जिसका आरोपी इस कारनामें के बाद भी पीड़ित परिजनों को धमकी दे रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीँ मामले को लेकर बहुजन आर्मी सगठन के सदस्यों ने क्षेत्रधिकारी मनकापुर से मिलकर आरोप के गिरफ़्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा क्षेत्राधिकारी द्वारा शीघ्र ही गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया गया है, अगर ऐसा न हुआ तो वो जिलाधिकारी से मिलकर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। वहीँ मामले को लेकर जब मनकापुर सीओ उदित नारायण पालीवाल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित को हरहाल मे न्याय मिलेगा, जांच पड़ताल कर प्रभावी कार्यवाही भी की जायेगी। अब देखना तो यह है कि सीओ मनकापुर पीड़ित को कहाँ तक न्याय दिलाते हैं,

वहीँ दूसरी ओर पीड़ित के बहन का कहना है की मेरे परिवार को अब भी धमकी मिल रही है, आरोप खुलेआम घूम रहा है, अगर उसे शीघ्र इन्साफ न मिला तो वह सीएम योगी के चौखट पर जाकर अपने दर्द की दास्तान सुनाएगी। कितनी हैरानी की बात है कि एक तरफ जिले के पुलिस अधीशक विनीत जायसवाल अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें दबोच रहे हैं वही छपिया पुलिस अपराधियों पर मेहरबान नजर आती है। इन्हे न तो इन्साफ पसंद योगी के गाज गिरने का डर है और न ही आला हाकीमो के कार्यवाही का खौफ़ है. शायद इन्हे किसी अनहोनी घटना का इन्तजार है।
