LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

हर दिल अजीज पूर्व प्रधान की आकस्मिक मौत से परिजनों मे मचा कोहराम, हजारों लोगों ने दी नम आँखों से श्रद्धांजलि

डा0 एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा जनपद के विकास खंड वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम भगोहर निवासी हिंदी दैनिक अख़बार जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रधान रामफेर तिवारी की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।   इस तरह अचानक निधन होने से से क्षेत्र मे मातम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कार बुरा हाल है।

बताते चलें कि पूर्व प्रधान रामफेर तिवारी क्षेत्र के जाने माने शख्स थे, जिनकी गिनती सम्मानित व प्रतिष्ठित व्यक्तियों मे होती थी, क्षेत्र के लोग भी उनका काफी सम्मान करते थे। किसी को क्या पता था कि दिनांक 12 जनवरी को वो सभी को छोड़कर चले जायेंगे। हुआ भी यही बताया जाता है कि तिवारी जी शाम 4 बजे के करीब अपनी मार्किट वाली दुकान पर बैठे थे, उन्होंने अपने बेटे लल्ला को बुलाया, उनका बेटा जब तक वहां पहुंचा, उनकी तबियत काफी बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से  उनका निधन हो गया। इस दुःखद घटना से क्षेत्र मे हाहाकार व परिजनों मे कोहराम मच गया। उनके घर पर लोगों का हजूम उमड़ आया, परिजनों कि चीख चित्कार देख वहां मौजूद सभी की आँखे भर आई।

लोगों का कहना है कि एक तरह से भगोहर गाँव के वो सभी के अभिभावक थे, हर इंसान के सुख दुख मे वो शामिल होकर समस्याओं का निदान करते थे, उनके इस तरह से चले जाने से लोगों मे गहरा शोक व्याप्त है। हर किसी की आँखे नम है हर कोई गम जदा है। क्षेत्र के हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top