
एन.के मौर्य ( News Nnc 24)
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा मे शनिवार की देर रात दो भाईयों की आपसी कहा सुनी होने लगी, जिसमे विवाद बढ़ने से गुस्साए छोटे भाई ने लकड़ी की फंटी से बड़े भाई के सर पर वार कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी अलगू चौहान और जगन चौहान छोटे भाई) के बीच शनिवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। घर में उस समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने लकड़ी की फंटी से बड़े भाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया।हमले से अलगू चौहान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन गिर पड़े। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां जो उस समय कटरा कुटी धाम मंदिर में श्रीराम कथा सुनने गई थीं, घर पहुंचीं तो बेटे को मृत अवस्था में देख बेसुध हो गईं।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां अंदेशा कुमारी की तहरीर पर छोटे भाई जगन चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। चर्चा है कि मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शराब की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी एक वर्ष पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब एक बेटे की दूसरे बेटे के हाथों हुई मौत से मां अंदेशा कुमारी गहरे सदमे में हैं।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
