एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोंडा जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र कोल्हमपुर से इस वक्त की दिल को झकझोर कर रखा देने वाली सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक पति इस कदर हैवान बन गया कि अपने 5 वर्षीय बेटे के सामने ही पत्नी के गले पर चाकू से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना इतनी खौफनाक थी कि लहूलुहान शव देखकर आसपास के लोग दहल उठे। इस वारदात का विचलित करने वाला पहलू तब सामने आया जब पिता की हैवानियत की कहानी कातिल गुनीराम के 5 वर्षीय बच्चे कान्हा ने खुद बयां की, पूरे प्रकरण की बात करें तो जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार के पास शुक्रवार सुबह आपसी विवाद मे पति ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी के गले पर चाकू से वार करके उसकी जान ले ली, घटना के बाद आरोपी पति गुनीराम अपने 5 वर्षीय बेटे कान्हा को लेकर वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित रघुराज नगर टिकरी अपने ससुराल पहुंचा और बच्चे को वहां छोड़कर फरार हो गया। मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गुनीराम ने घर में रखी चाकू से आरती देवी की जान ले ली।

मामले मे अपर पुलिस पश्चामी राधेश्याम राय का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर थाना क्षेत्र वज़ीरगंज के रघुराज नगर टिकरी निवासी आरती देवी का भाई जब घर पहुंचा और उसने बहन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश मे एसओजी टीम के साथ ही पुलिस कि 4 टीमे गठित की गई है। वहीँ नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह का कहना है कि शव को पीएम हेतु भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। दोस्तों ये सिर्फ हत्या ही नही बल्कि उन रिश्तों का भी क़त्ल है, जो सात फेरों के पवित्र बंधन से बंधा रहता है। इस हैवान पति ने न केवल पत्नी कि हत्या की हत्या की है बल्कि एक मासूम बच्चे के सर से माँ का आँचल भी छीन लिया है।
