LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 

News Nnc24 desk 

गोण्डा. जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर छिटू पुरवा मे   तमाम मामलो मे संलिप्त दबंगो द्वारा एक पत्रकार के घर चढ़ न केवल कर भद्दी भद्दी गालियां दी गई बल्कि आरोप है कि उनके द्वारा तोड़ फोड़ करने के साथ साथ हवाई फायरिंग करते हुए घर के सदस्यों को जान से मार डालने कि धमकी भी दी गई। पत्रकार के पिता की तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बताते चलें की मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के छिटू पुरवा का है जहां के निवासी पत्रकार नवल पाण्डेय के पिता शिव बहादुर पाण्डेय ने तरबगंज थाने मे तहरीर देकर ये दर्शाया है कि दिनांक 23 मई 2026 को शाम 6.30 बजे के करीब जब घर मे सिर्फ महिलाएं थी तभी गांव के राजेश, नान्हू व अखिलेश घर चढ़ आये और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सहन दरवाजे के सामने तोड़ फोड़ की साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

मामले को लेकर शिव बहादुर का कहना है कि विपक्षी का बेटा शिवानंद आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहता है। जिसके चलते उसे आये दिन पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। दिनांक 23 मई को भी संगीन मामले मे पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेजा है, अवगत हो कि शिव बहादुर का आरोप है कि जब भी शिवानंद जेल रवाना होता है तो उसके परिजनों व उन्हें शक रहता है कि हो न हो पत्रकार कि वजह से उसे जेल जाना पड़ता है। इसी से छुब्ध होकर इन लोगों ने घर चढ़कर हवाई फायरिंग करते हुए तोड़ फोड़ कि है। बहरहाल पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कि है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top