LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल

युवक के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व 01  ट्रक मय 28 गौवंश बरामद

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  एसओजी टीम व धानेपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान राधा स्वामी आश्रम के 500 मीटर दूर जमुनागंज के पास पुलिस मुठभेड के दौरान गौ तस्कर शमशेर पुत्र इदरीस नि0 ग्राम धुसुरा पोस्ट दुधारा जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व 28 गौवंश ट्रक में लदे हुए बरामद किया गया।

बताते चलें कि दिनांक 16/17 की रात्रि एस0ओ0जी0 व थाना धानेपुर की संयुक्त टीम चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त में रवाना होकर राधा स्वामी आश्रम के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक ट्रक यू0पी0 51 ए0टी0 6988 संदिग्ध दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे भगा दी । जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया । जिसमें ट्रक चालक द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर गाड़ी सड़क से नीचे उतार दी और पुलिस टीम पर भागते हुए फायरिंग कर दी । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर/चालक शमशेर पुत्र इदरीश के पैर में गोली लगी । जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02  खोखा व 01  जिन्दा कारतूस व 28 गौवंशीय पशु ट्रक में लदे हुए बरामद किया गए । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त शमशेर पुत्र इदरीश द्वारा बताया गया कि वह निवासी ग्राम धुसरा पोस्ट दुधारा जनपद संतकबीर नगर का निवासी है । तथा गौवंश की तस्करी करता है जिन्हे वह लादकर बिहार प्रान्त के सिवान मे ले जा रहा था । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में इसके कुछ अन्य साथियों का नाम भी प्रकाश में आया है जिसके सम्बन्ध में धानेपुर पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है । 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top