अब एसपी व डीआईजी के साथ ही सीएम के दरबार पहुंचेगी दिव्यांग महिला
एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)
गोण्डा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा वारा, तकिया कुर्बान से इंसानियत और पुलिस व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। हाथ से दिव्यांग महिला आशा देवी पत्नी नन्हे प्रसाद ने अपने पट्टीदारों पर जमीन कब्जा करने की कोशिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि जिस जमीन पर वह कई वर्षों से काबिज हैं, उसे हड़पने की नीयत से दबंग ने करीब एक माह पहले चारा मशीन के पास जबरन लकड़ियों का ढेर लगा दिया। अब आरोप है कि दबंग जमीन पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर महिला को कथित तौर पर गाली दी जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

1090 पर शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस, लेकिन कथित अतिक्रमण जस का तस
आशा देवी का आरोप है कि वह कई दिनों से न्याय की गुहार लेकर थाने का चक्कर काट रही हैं। मगर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। उसका आरोप हैं कि पुलिस एक दो बार मौके पर गई मगर सब कुछ देखने के बाद चुप्पी साधे रही। थक हार कर पीड़िता ने 1090 पर शिकायत की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़िता के अनुसार दबंगों द्वारा लगाए गए लकड़ी के ढेर को हटवाए बिना ही पुलिस वापस लौट गई। पीड़िता का सवाल है कि जब शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो फिर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

दिव्यांग महिला अब डीआईजी के साथ ही पहुंचेगी सीएम के दरबार
दिव्यांग महिला एक महीने से न्याय के लिए दौड़ रही है, मगर उसकी सुनवाई नही हो रही है, जबकि डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला का सख्त निर्देश हैं की मामला चाहे कोई भी हो उसका निस्तारण करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है. मगर इसके बावजूद पुलिस राजस्व विभाग का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। महिला का कहना हैं की दबंग आये दिन गाली गलौच व मारमीट पर उतारू हो जाते हैं. उसके साथ कभी भी अनहोनी वारदात घट सकती है। शायद पुलिस को किसी बड़ी घटना का इंतजार है।
