जयप्रकाश ओझा (News Nnc24)
गोंडा। कामनमैन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को युवा दिवस समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जा रहा है।

नगर के मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शनिवार को रामेश्वर मंदिर में सोसाइटी के प्रबंधक व पूर्व छात्र- नेता धीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के जनार्दन सिंह ने युवा महोत्सव में कार्यक्रम की चर्चा में बताया कि समारोह में हिंदू विश्व विद्यालय के प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक महिम तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को दिशा देंगे। समारोह में शिक्षा, साहित्य,संगीत, वाद्य, नृत्य, अभिनय एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के मेधावी युवा कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। तैयारी बैठक में उत्तमकुमार शुक्ला, पंकज मिश्रा, पंकज दूबे, अनिल सिंह, इं. सुरेश दूबे, पंकज मिश्र,राजेश दूबे, कृष्णानंद त्रिपाठी, केके श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, ओंकारनाथ गुप्ता आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
