LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अयोध्या मऊ शिवाला में सड़क पर चल रही सब्ज़ी मंडी, हादसों को खुला न्योता, जिम्मेदार बेखबर

Deep Shikha (News Nnc24)

अयोध्या जनपद के मऊ शिवाला तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित पलिया गड्डोपुर रोड इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और खतरे का केंद्र बन चुकी है। यहां सड़क पर लगने वाली सब्ज़ी मंडी अब आम जनजीवन के लिए जानलेवा साबित हो रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे बैठे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर मंगलवार और शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे के बाद सड़क पर सब्ज़ी मंडी लगनी शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे ठेले, दुकानदार और ग्राहक पूरी सड़क पर फैल जाते हैं। सकरी सड़क होने के कारण कुछ ही समय में हालात पूरी तरह बेकाबू हो जाते हैं।आलम यह हो जाता है कि शाम होते-होते भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि पैदल चलना दुश्वर हो जाता है, दोपहिया और चारपहिया वाहन जाम में फंस जाते हैं, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, बाइक सवार भिड़ चुके हैं, लेकिन किसी बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। इतना ही नही इसी सड़क से होकर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुज़ुर्ग रोज़ाना आते-जाते हैं। बच्चों को भीड़ और तेज़ वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। अभिभावकों में डर का माहौल है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। यहाँ की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कई बार एम्बुलेंस और आपात सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। सवाल यह उठता है कि अगर किसी मरीज को समय पर इलाज न मिला और कोई अनहोनी हो गई, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? क्षेत्र मे चर्चा का विषय है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या से भली-भांति अवगत हैं। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन न तो बाजार को व्यवस्थित किया गया और न ही इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट किया गया, लोगों का मानना है कि प्रशासन केवल तमाशबीन बना हुआ है।

स्थानीय जनता की मांग है कि सड़क पर लगने वाली इस मंडी को तुरंत व्यवस्थित किया जाए, या फिर इसे किसी सुरक्षित वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए,साथ ही ट्रैफिक और पुलिस की स्थायी व्यवस्था की जाए।अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वो दिन दूर नही जब यहाँ बड़ी अनहोनी घटना का लोगों को सामना करना पड़ेगा किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top