LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा

नवल पांडेय (एडीटर)

कर्नलगंज (गोण्डा) बाबा बरखंडी नाथ मंदिर परिसर में आज नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती पर गहन चर्चा की गई। 

बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील पूरी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय जी ने की। इस बैठक में नगर, ग्रामीण, और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने फाउंडेशन को एक नई ऊर्जा और जोश से भर दिया।कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील पूरी का भव्य सम्मान किया गया। उन्हें फूल-माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया, जो फाउंडेशन की ओर से उनकी नेतृत्व क्षमताओं और उनके योगदान के प्रति आदर का प्रतीक है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ, और फाउंडेशन के विस्तार व संगठनात्मक संरचना को और सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में फाउंडेशन के कई सम्मानित पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी,राजेंद्र त्रिपाठी प्रदेश मंत्री, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडे प्रहलाद गुप्ता, अवस्थी अखिलेश शुक्ल  प्रहलाद गुप्ता,विपिन पांडेय, आशीष मिश्रा, शुभम तिवारी, दुर्गेश अवस्थी,रतन पांडे सिद्धांत पूरी, प्रहलाद सिंह अंजनी पाण्डे,महेंद्र प्रताप सिंह,राजेश मिश्रा प्रधान, सविता मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला और प्रवेश गुप्ता (सदस्य) पिंकू पांडेय जिला मीडिया प्रभारी शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने फाउंडेशन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और फाउंडेशन के मिशन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं में अर्चना सिंह  सुनीता प्रजापति, संजू प्रजापति, दयावंती सिंह, दीप माला जी, गुड़िया मिश्रा अमरीश गुप्ता जी, और मालती प्रजापति सही तमाम लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top