LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

प्रेम संबंधों को लेकर सरफिरे आशिक ने महिला को मारा चाकू

पुलिस मुठभेड़ मे खुद भी हुआ गोली का शिकार , अस्पताल मे चल रहा इलाज

एन.के मौर्य (News Nnc24)

 गोंडा जिले  के थाना कौड़िया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर हरसो पट्टी का है जहाँ की रहने वाली एक महिला पर सनकी प्रेमी ने धावा बोलकर चाकू से उसका गला रेत दिया। और खुद को बचाने के लिए वहां से फरार हो गया। मगर अफ़सोस पुलिस मुठभेड़ मे गोली का शिकार होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बताया जाता है कि सरफिरे आशिक जितेंद्र से घायल युवती का कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, मगर बाद मे महिला ने उससे किनारा कर लिया था, जो जितेंद्र को नागवार गुजरा और वो जितेंद्र कि आँखों मे खटकने लगी। घायल महिला के रिश्तेदार जय कुमार सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय घायल महिला उसकी साली है। आज दिनांक 20 सितम्बर को सुबह 09 बजे के करीब उसके पिता ने बाजार से लायी सब्जी देकर जैसे ही घर से बाहर गये, उसी समय सरफिरे युवक ने  हमला चाक़ू से हमला बोलकर उसका गला रेत दिया.वरदात की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से भेजकर गोंडा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। पीड़ित परिजनों के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले युवक पर संगीन धाराओं मे मामला पंजीकृत किया है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भी एक्शन मे आ गये उनके द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल  का कहना है की तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से थाना कौड़िया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियुक्त जितेन्द्र कोरी की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान फलाहारी दास बाबा कुट्टी ग्राम नैन कटौली में झाड़ी के पास अभियुक्त जितेंद्र कोरी दिखाई दिया, जहाँ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया। जब अभियुक्त को पुलिस द्वारा घिरने का आभास हुआ तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त जितेन्द्र कोरी के पैर में गोली लग गई और घायल होकर वह गिर गया, जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में ले भर्ती कराया गया है।  पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 चाकू व 01  पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। हालांकि डॉक्टर का कहना है की महिला को टाँके लगाए जा चुके है इलाज चल रहा है फिलहाल खतरे से वो बाहर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top