LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

चोरो ने दो घरों को निशाना बनाया, लगभग एक लाख की नगदी सहित हजारों के आभूषण उडाए

News Nnc24 

गोंडा: थाना इटियाथोक के अहिरौलिया गांव में चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक लाख रुपए के आभूषण और नगदी चुराई। पीड़ित शिव कुमार तिवारी और मालिक राम तिवारी के अनुसार वे परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे चोर पेड़ के सहारे घर में घुसे। शिव कुमार के घर से चोरों ने संदूक में रखे आभूषण और 15 हजार रुपए नकद चुरा लिए। पत्नी के जागने पर चोर भाग निकले। इसी दौरान उनके चाचा मालिक राम के घर से भी चोरों ने संदूक से 10 हजार रुपए चुरा लिए।

 इससे पहले 30 अगस्त की रात भवनियापुर उपाध्याय चौराहा, रानीपुर और राजापुरवा गांव में पांच जगह चोरी हुई थी। भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शराब और नगदी चुराई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, रानीपुर गांव की बिट्टन और राजापुरवा गांव की गुड़िया के घर भी चोरी की वारदात हुई थी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top