एन. के मौर्य
गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र वज़ीरगंज के तुर्कीद्दीहा बाजार स्थित माँ यशोदा पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर शिक्षकों द्वारा जहाँ होनहार छात्रों को पुरुस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया वहीँ स्कूल प्रधानाचार्य स्वतंत्र सिंह के द्वारा समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु घड़ी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉक्टर सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए छात्रों का मार्ग दर्शन किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य स्वतंत्र सिंह ने बच्चों को मिठाई और पुरुस्कार एवं अध्यापकों को घड़ी देकर सम्मानित किया जिसमे श्री शत्रुघ्न सिंह,सुनील सिंह, रमेश गुप्ता, अमित शुक्ला, राघव राम शुक्ला, संदीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला उमा मौर्या, ललिता, रानू, बिंदूँ, आरष्णा पाण्डेय आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।
