एन.के मौर्य
गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को थाना मोतीगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति जोगराम चौहान पुत्र मेवालाल चौहान द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की बहन की शादी रमेश चौहान के साथ 21 अगस्त 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति व जेठानी दहेज की मांग को लेकर मेरी बहन को मारते पीटते थे। प्रताड़ना से तंग आकर मेरी बहन पूजा ने दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को फांसी लगाकर जान दे दी। वादी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रमेश चौहान पुत्र सालिकराम चौहान निवासी ग्राम खड़ौवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को नवाबगंज पुलिस द्वार दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को खड़ौवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर उसे जेल रवाना किया गया है।
