LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

डीआईजी व एसपी ने पुलिस लाइन में अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। पुलिस स्मृति दिव के मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल व पुलिस के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन  में अमर शहीदो जिन्होंने नागरिको की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणो की आहुति दी थी, ऐसे शहीद वीर जवानो को शत-शत् नमन व श्रद्धा-सुमन। पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

आज से 65 वर्ष पूर्व भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख क्षेत्र में 21 अक्टूबर 1959 को सी0आर0पी0एफ0 बल के 10 जवान नियमित गस्त पर थे। स्वाचालित राइफल व मोटार्स से लैस चीनी सैनिकों द्वारा छल पूर्वक हमारे क्षेत्र में घात लगाकर अचानक गश्ती बल पर हमला किया गया। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पुलिस बल की टुकड़ी ने चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया। अप्रतिम वीरता का परिचय देते हुए सी0आर0पी0एफ0 के जवानों ने अपने प्राण की आहूति दी। इन्ही अमर वीर जवानों के याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक सम्पूर्ण भारत वर्ष में कर्तब्य की वेदी पर 216 पुलिसजन ने अपने प्राण न्यौछावर किए, इनमें उ0प्र0 पुलिस के 02 पुलिसजन आरक्षी रोहित कुमार व आरक्षी सचिन राठी सम्मिलित है।आरक्षी स्व0 रोहित कुमार थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ में तैनात होकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे थे दिनांक 08.06.2024 को ग्राम नगला चन्दन में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम के साथ गए थे आरक्षी रोहित कुमार द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रैक्टर व जे0सी0बी0 को रोकने का प्रयास किया गया जहां पर ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजी से टक्कर मार दिया गया जिसमें उक्त आरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। आरक्षी के बेहतर ईलाज के लिए सिटी हाॅस्पिटल फरूखाबाद ले जाया गया जहां दिनांक 09.06.2024 को ईलाज के दौरान उक्त आरक्षी की मृत्यु हो गयी।आरक्षी स्व0 सचिन राठी थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज में तैनात होकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे थे दिनांक 25.12.2023 को माननीय न्यायालय स्पेशल जज कन्नौज द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार नि0 नगरिया थाना विशुनगढ की गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। जिसके आदेश के पालन में आरक्षी सचिन राठी पुलिस टीम के साथ ग्राम नगरिया थाना विशुनगढ आये हुए थे जहां पर अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ मनुआ, बेटा टिंकू व पत्नी श्यामा देवी द्वारा अपने घर से बंदूक व तमंचे से पुलिस पार्टी पर जाने से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसी फायरिंग में आरक्षी सचिन राठी को गोली लगी। उक्त आरक्षी को बेहतर ईलाज हेतु रिजेन्सी अस्पताल कानपुर नगर ले जाया गया जहां पर दिनांक 26.12.2023 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। *इस प्रकार आरक्षी सचिन राठी द्वारा अपने कर्तब्यों का निवर्हन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी गयी। हमारे वीर जवानों का यह बलिदान उनकी सच्ची समर्पण भावना एवं कर्तब्यपरायणता का द्योतक है तथा कर्तब्य निष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उनकी सकंल्पबद्धता को प्रतिबिम्बित करता है। पुलिस स्मृति दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज द्वारा उपस्थित अधि0/कर्मचारीगण को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानों से आये प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व पुलिस/पीएसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top