LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पशु चिकित्सक के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक शव, परिजनों में मचा कोहराम, जताई हत्या की आशंका

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के श्री नगर बाबागंज में मेंठिया के पीछे स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक कक्ष में फंदे से झूलता एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।  शव की पहचान पुरुषोत्तम पाण्डेय उर्फ राम जी उम्र 22 वर्ष पुत्र घनश्याम पाण्डेय निवासी श्री नगर के रूप में की गई। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों का हजूम उमड़ आया।

हादसे को लेकर चिकित्सक निशांत यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव का  पंचनामे कराने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ शिल्पा वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और परिजनों से गहनता से पूछताछ की है। जिसमें पता चला है कि राम जी कई वर्षों से पशु अस्पताल में प्राइवेट संविदा के तौर पर कार्य करता था। सुबह किसी के बीमार पशु का इलाज करने गया हुआ था उसके बाद वो घर आया बाइक खड़ी करके दवाई लेने अस्पताल चला गया। काफी देर तक जब वापिस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने अस्पताल पहुंचे तो देखा कि राम जी फंदे में झूल रहा था। देखते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया, पिता घनश्याम पाण्डेय और बड़ी बहन शैंसी पाण्डेय ने कहा कि किसी ने हत्या करके फंदे से लटका दिया है। मुंह पर पट्टी बंधी थी। चेहरा तौलिया से ढका हुआ था। राम जी दो भाई एक बहन है बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता घनश्याम पाण्डेय ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर शव लटकाए जाने की तहरीर दी है।

सीओ शिल्पा वर्मा ने बताया है कि फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। परिजनों के साथ पशु अस्पताल के डॉक्टर निशांत यादव सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह मौजूद रहे। बताते चलें कि घटना को लेकर गांव के लोग बताते हैं कि मृतक पुरुषोत्तम पाण्डेय उर्फ राम जी स्वभाव से बहुत विनम्र व मिलनसार था। कहीं से भी किसी का पशु बीमार होने की सूचना उसे मिलती तो तुरंत वहां पहुंच कर इलाज उपलब्ध कराया था। विगत कई वर्षों से चिकित्सक के साथ रह कर प्राइवेट संविदा के तौर पर काम करता था। उसकी जेब से एक पर्ची बरामद हुई है। जिसमें   केवल इस बात का उल्लेख है कि राम जी ने किसको कितना पैसा दे रखा है। यानी उसे कितना पैसा किस किस से पाना है। कई ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं जो स्थिति को पूरा अस्पष्ट कर रहे हैं। लेकिन अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट ही मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top