डा0 एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा थाना परसपुर में 50 हजार का इनामिया शातिर जालसाल युवक गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि अभियुक्त मदन गुप्ता अपने साथी अभियुक्त चन्दन दीक्षित व हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार के साथ मिलकर थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत आटा दूबेपुरवा के रहने वाले सुनील कुमार द्विवेदी पुत्र ब्रहम प्रकाश द्विवेदी को मौरंग व बालू के खनिज का पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे 50 लाख रूपयों की ठगी की गयी थी। वादी सुनील कुमार द्विवेदी की तहरीर पर थाना परसपुर में 03 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त मदन गुप्ता की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु दिनांक 11 अप्रैल 2025 को 50,000 का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 15 अप्रैल 2025 को एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा 50,000 रू0 के इनामिया शातिर जालसाल अभियुक्त मदन गुप्ता पुत्र विद्या प्रसाद गुप्ता नि0 ग्राम एमआईजी 212 के सेक्टर अयोध्या नगर हुजूरपुर थाना अयोध्यानगर भोपाल को राठ से भोपाल जाने वाले रस्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 एप्पल मोबाइल फोन, 02 वीवो कम्पनी के मोबाइल फोन, 01 की पैड मोबाइल, 07 डेबिड कार्ड एसबीआई, 01 अमेरिकन एक्सप्रेस डेविड कार्ड, 01 शस्त्र लाइसेंस की किताब मय 01 रिवालवर 32 बोर मय 04 कारतूस, 02 लिनोवो कम्प्यूटर, 13 चेकबुक व 01 स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
