LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नये वित्तीय वर्ष में छपिया के विकास कार्यो को लेकर 4 करोड रुपए का  प्रस्ताव सर्वसम्मत से अनुमोदित 

विकास से संबंधित अधिक खर्च वालो कार्यो को सासंद के प्रस्ताव मे लिया जावेगा: कमलेश पांडेय 

जयप्रकाश ओझा

 गोण्डा: क्षेत्र पंचायत छपिया की बैठक में 4 करोड के नये कार्यो के प्रस्ताव का सर्व सम्मत से हुआ अनुमोदन बैठक के मुख्य अतिथि विधायक गौरा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यो को आश्वस्त कराते हुए कहा की विकास के कार्यो मे पैसे की कोई कमी नही आयेगी पैसे के अभाव मे कोई कार्य बाधित नही होगा।

विकास खण्ड छपिया मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया था। जिसमे क्षेत्र छपिया क्षेत्र पंचायत के अन्तर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं ग्राम पंचायत प्रधानो सहित जिला पंचायत सदस्यो ने बढचढकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विकास से संबंधित कार्यो की सूची बैठक के माध्यम से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के समुख पेश की है। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यो को यह आश्वस्त कराया की ग्राम पंचायत से लेकर केंद्र तक सरकार मे पूर्ण भागेदारी है ऐसे मे विकास से संबंधित किसी कार्य मे कोई पैसे की कमी नही आने पावेगी।पैसे के अभाव मे कोई विकास कार्य बाधित नही होगा। ऐसे में विकास से संबंधित ज्यादा से ज्यादा कार्यो का प्रस्ताव सदन के सामने लाया जाए।

बैठक मे क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष अनिल पासवान उर्फ नीलू पासवान ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यो को 2024-025 वर्ष में कराये गये कार्यो का विवरण देते हुए बताया की कुल 80 कार्यो का प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिसमे अब तक 55 कार्यो को पूर्ण करा लिया गया है। जिसका भुगतान 2 .करोड का भुगतान भी सम्बन्धित फर्मो को कर दिया गया है शेष कार्य जारी है। वही बैठक मे 2025- 026 वर्ष मे प्रस्तावित नाली, खड़ंजा, आरसीसी सहित तमाम विकास कार्यो हेतु लगभग 4 करोड रूपये से नये कार्यो का प्रस्ताव सर्वसम्मत से क्षेत्र पंचायत सदस्यो के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पासवान ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यो को धन्यावाद ज्ञापित किया है। बैठक में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य बखरौली श्रीमती सूरजन देवी ने बखरौली मिश्रन पुरवा से ओमप्रकाश के घर तक 300 मीटर सड़क निर्माण एवं ठाकुर प्रसाद चतुर्वेदी के घर से छपिया भोपतपुर मार्ग के बगल गड्ढे तक नाली निर्माण कार्य कराये जाने का प्रस्ताव दिया है।जिस पर मौजूद सारे सदस्यो ने सहमती जतायी है।वही कुछ सदस्यो का यह भी आरोप रहा है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष विकास कार्यो मे भेद भाव पूर्ण सदस्यो के साथ व्यवहार कर विकास कार्यो को तरजीह दे रहे है।बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित क्षेत्रीय सांसद केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यो को आश्वस्त कराते हुए कहा है की विकास कार्यो मे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही आयेगी जो कार्य जिस स्तर से सम्भव होगा कराया जायेगा। बडे विकास कार्य सांसद निधि मे भी लिया जायेगा।प्रस्ताव आना जरूरी है सदस्यो का काम है अधिक से अधिक विकास कार्यो का प्रस्ताव सदन मे लावे।

क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य जगदीश पटेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य बृजेश प्रताप नारायण सिंह उर्फ रिंकू सिंह म॔णफ , गन्ना विकास समिति मनकापुर के अध्यक्ष यूपी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीजोत चन्द्र प्रकाश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि रानीजोत राम कुमार गुप्ता सहित तमाम ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top