LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

साइबर सेल द्वारा पीड़ित की फ्राॅड गयी 1,00,000 रुपए की धनराॅशि करायी वापस

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बुके भेट कर दिया धन्यवाद

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 1,00,000 (एक लाख रूपये) पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

बताते चलें कि आवेदक राजेश कुमार तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद तिवारी नि0 ग्राम इमलिया छीटू तेलियाकोट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा फ्राड काॅल पर विश्वास करके लालच में आकर रूपए ट्रांसफर कर दिया था। साइबर फ्राॅड ठगी के उपरान्त आवेदक द्वारा इसकी शिकायत जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा के समक्ष एवं 1930 पर की गयी थी। जिस पर जनपदीय साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 1,00,000 रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल को बुके भेंट कर धन्यवाद दिया गया। 

साइबर फ्राड से बचने का उपाय

साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस  होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top