LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

वजीरगंज पुलिस ने किया अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व उपकरण बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। अपराधियों पर शिकंजा कस कर उन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर वजीरगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए जहां एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है वहीं उसके कब्जे से भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व उपकरण भी बरामद किया है।

बता दें कि दिनांक 28/ 29 जुलाई 2025 की रात्रि थाना वजीरगंज के उ0नि0 रामधारी दिनकर मय पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान महराजगंज में चेकिंग करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति तरबगंज की ओर से डुमरियाडीह की दिशा में आता हुआ दिखायी दिया, जो पुलिस बल को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शीतला प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामप्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम विरजा पाण्डेय पुरवा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा बताया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ही अन्य तमाम सामग्री बरामद हुआ है। अवैध शस्त्र के विषय में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर अवैध देशी तमंचा बनाकर बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहाँ से अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री, अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस, बैरल एवं निर्माण उपकरणों का भारी मात्रा में समान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top