LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बिजली कनेक्शन पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले

नवल पाण्डेय

भंभुआ/करनैलगंज। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के निदेशक तकनीकी इंजीनियर हरीश बंसल ने सोमवार को भंभुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम अहिरनपुरवा एवं रामसहायपुरवा में सौभाग्य योजना में छूटे घरों को आरडीएसएस योजना के तहत विद्युतीकरण कर नवीन संयोजनों को ऊर्जीकृत किया। दोनों गांवों में 26 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए।

अधिशासी अभियन्ता इंजीनियर रणवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को बिजली संयोजन उपलब्ध कराने के लिए नए परिवर्तक स्थापित किए गए तथा एलटी/एचटी लाइन निर्माण पर प्रति उपभोक्ता लगभग 37 हजार रुपये की लागत आई, जिसका पूरा वहन सरकार ने किया। उपभोक्ताओं से केवल संयोजन (मीटर) शुल्क लेकर उनके घरों को रोशन किया गया। लाभार्थी मालती देवी, ऊषा देवी, शांति और सुनीता ने घर में रोशनी आने पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकार और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया तथा नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने का संकल्प लिया। इस दौरान निदेशक तकनीकी ने उपभोक्ताओं से “बिजली बिल राहत योजना 2025-26” का लाभ उठाने तथा प्रतिमाह बिल जमा करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता रणवीर सिंह, उपखंड अधिकारी इंजीनियर एचसी आकाश श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता अरविन्द सिंह तथा वेद प्रकाश व विक्रान आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top