LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

प्रशासन के नाक के नीचे आखिर कब तक चलेगा घूसखोरी का घृणित खेल

रिश्वत लेते हुए फिर हुआ लेखपाल का वीडियो वायरल 

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। जिले में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। यहां आये दिन सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के रिश्वत लेने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार गोंडा जिले की सदर तहसील में घूसखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। 

बताते चलें कि भूमि की पैमाइश के लिए पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल प्रशांत विक्रम सिंह को चाय की चुस्की लेते हुए खुलेआम रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है,जिसमें प्रशांत विक्रम लेखपाल जो सदर तहसील में तैनात हैं वह एक व्यक्ति से 5000 रूपये की घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला गोंडा के केशवपुर पहड़वा के बांसपुरवा का बताया जा रहा है। जिसे एक न्यूज चैनल के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से प्रसारित किया गया है। यह वायरल वीडियो दर्शाता है कि तहसील के अधिकारियों में भ्रष्टाचार कितना गहरा पैठ बना चुका है,जो कि आम जनता के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

घूसखोरी का एक और मामला उजागर होने से प्रशासन पर  उठे सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का अब तक इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या इस भ्रष्टाचार पर कोई कड़ी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य घूसखोरी मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा। बता दें कि इस घटना ने सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के गंभीर कारनामे उजागर किया है,और आम जनमानस के भीतर भारी असंतोष का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top