LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सम्मेलन 27 अक्टूबर को

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा का पत्रकार सम्मेलन,शपथ ग्रहण समारोह, स्मारिका का विमोचन, एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यालय के टाउन हॉल गांधी पार्क में 27 अक्टूबर दिन रविवार को किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनमोर्चा समाचार पत्र की संपादक सुश्री सुमन गुप्ता जी, मुख्य अतिथि आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील देवीपाटन मंडल गोंडा, विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रसाद सिंह उप महानिदेशक पुलिस देवीपाटन मंडल गोंडा,विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होंगे। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन  के जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण,स्मारिका यादगार का विमोचन, पत्रकारों को ट्राफी,सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में बहराइच जनपद के आजतक टीवी चैनल के पत्रकार रामबरन चौधरी को उनके जोखिम भरी कवरेज के लिए सम्मानित किया जाएगा। बैठक सिंचाई विभाग के सभागार में संपन्न हुई बैठक में महामंत्री महेंद्र तिवारी ,विजय बहादुर तिवारी,नदीम सिद्दीकी,प्रदीप कुमार गुप्ता,आरके मिश्रा, कृष्ण शर्मा, संदीप अवस्थी, ओमचंद शर्मा,रविंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, राहुल तिवारी,राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अरविंद कुमार गुप्ता,श्याम प्रकाश तिवारी सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top