LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अब शमसान के भूमि पर लगे पेड़ों पर टिकी है ग्राम प्रधान बंधवा की निगाहें

गांव के युवक ने ग्राम प्रधान पर पेड़ काट कर बेचने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

शासन प्रशासन द्वारा जहां हरे पेड़ों को लगाकर पर्यावरण के शुद्धिकरण में भारी योगदान दिया जा रहा है वहीं गोंडा जिले के थाना क्षेत्र वजीरगंज के ग्राम बंधवा निवासी युवक  का आरोप है कि यहां के ग्राम प्रधान जितेंद्र शर्मा द्वारा शमशान भूमि पर लगे हरे भरे पेड़ों को खुलेआम काट कर बेचा जा रहा है। जिसकी शिकायत युवक ने जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा से की है।

शिकायत कर्ता : सुरेश वर्मा

बताते चलें कि ग्राम बंधवा निवासी सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में यह दर्शाते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान जितेंद्र शर्मा द्वारा शमशान भूमि की गाटा संख्या 878 रकबा 0.9390 हे0 में लगे बेशकीमती हरे पेड़ों को काट कर खुलेआम बेचा जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत का भारी नुकशान किया जा रहा है। जिसे लेकर पूर्व में भी सुरेश कुमार वर्मा ने एसडीएम तरबगंज को शिकायती पत्र दिया था। मगर एसडीएम द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई थी। परिणाम स्वरूप कई पेड़ काट कर बेच दिए गए। इसी क्रम मे दिनांक 8 नवंबर 2024 को जब फिर पेड़ काटे गए तो सुरेश कुमार वर्मा ने ग्राम प्रधान पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाते हुए इस बार जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की मांग की है।

लेखपाल बोले, होगा मुकदमा दर्ज

प्रकरण को लेकर जब लेखपाल इंद्रदेव द्विवेदी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि दिनांक 07 नवंबर 2024 को जो पेड़ कटे थे वो तो आरोपी के निजी गाटा संख्या 876 में था, लेकिन दिनांक 08 नवंबर को यहां 07 पेड़ फिर काटे गए, जिनमे 06 पेड़ सेमर व 01 पेड़ चीप का है। इनमे से 06 पेड़ शमसान की भूमि की है जबकि 01 पेड़ तालाब के जमीन की है। लेखपाल ने बताया कि पेड़ सरकारी भूमि के हैं। थाने में संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top