LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

डीएम की सख्ती से ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। जिले की निधिनगर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सख्त कार्रवाई की। इस कदम से लंबे समय से रुके हुए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

मामला रुपईडीह की निधिनगर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 081, रकबा 0.073 हेक्टेयर भूमि का है, जो कागजों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। ग्राम प्रधान मालती देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि झूरीकुइंया गांव के निवासी रवीन्द्र कुमार, पुत्तन, सुनील कुमार और विनोद कुमार सहित कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। प्रशासन ने पहले भी दो बार इन कब्जेदारों को हटाया था, लेकिन वे बार-बार कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।यह भूमि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्तावित थी। निर्माण सामग्री पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन दबंगों के अवैध कब्जे के कारण कार्य रुका हुआ था।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने सख्ती से कब्जेदारों को हटाया और भूमि को ग्राम समाज के नियंत्रण में दिलाया। ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया कि डीएम की सख्त कार्रवाई से आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और कार्य तुरंत शुरू हो चुका है।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की हर शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top