LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

धानेपुर पुलिस ने जालसाजी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धानेपुर पुलिस ने जालसाजी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय रवाना किया है।

 बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम औदान सिंह पुरवा निवासी शिवकुमार पुत्र स्व0 राम प्रसाद द्वारा लिखित तहरीर दी गयी थी कि विपक्षीगणों ने उसके नशे की लत से पीड़ित भाई रामकुमार को बहला-फुसलाकर वृद्धा पेंशन के बहाने गोण्डा लाकर उसके नाम की संपत्ति का कूटरचित वसीयतनामा तैयार करवा लिया। उक्त वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण का मुकदमा भी दाखिल किया गया, जिसमें रामकुमार को मृत दिखाया गया, जबकि वह अभी जीवित है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण रामकुमार को गायब कर चुके हैं और मृत प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास भी कर रहे हैं। विरोध करने पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई है। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 19 जून 2025 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 02 आरोपी अभियुक्तों सुखीराम पुत्र पाटनदीन नि0 बृजानन्दपुरवा मौजा रेतवागाडा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा व अंगद पुत्र रामदुलारे नि0 माफीपुरवा मौजा जैतापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को ग्राम रेतवागाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top